HomeHimachalकालाअंब में इनकम टैक्स की कार्रवाई से हड़कंप, चार लेड उद्योगों समेत...

कालाअंब में इनकम टैक्स की कार्रवाई से हड़कंप, चार लेड उद्योगों समेत दो दर्जन ठिकानों पर एक साथ दबिश

जानकारी मिली है कि टीमों ने फैक्ट्री परिसरों के साथ-साथ संबंधित उद्योगपतियों के आवासीय ठिकानों पर भी दबिश दी। स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही अकाउंट बुक, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए गए।

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए चार लेड उद्योगों और उनसे जुड़े निजी ठिकानों समेत करीब दो दर्जन स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इससे उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने ये कार्रवाई वीरवार शाम अमल लाई, जो देर रात तक जारी रही।

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई का फोकस लेड उद्योगों में कथित फर्जी बिलिंग और जीएसटी से जुड़े लेनदेन पर रहा। बताया जा रहा इनकम टैक्स विभाग को जानकारी मिली थी कि कुछ इकाइयों ने कागजी फर्मों के माध्यम से खरीद दर्शाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया और उत्पादन व बिक्री के आंकड़ों में अंतर रखा। आयकर और जीएसटी रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है, जिससे करोड़ों रुपये की संभावित टैक्स चोरी सामने आने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिंदू जागरण मंच का आरोप वन विभाग पर दे रहा गौ हत्यारों को संरक्षण, पांवटा साहिब में प्रदर्शन

जानकारी मिली है कि टीमों ने फैक्ट्री परिसरों के साथ-साथ संबंधित उद्योगपतियों के आवासीय ठिकानों पर भी दबिश दी। स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही अकाउंट बुक, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और लेनदेन से जुड़े दस्तावेज कब्जे में लिए गए। कर्मचारियों और प्रबंधन से पूछताछ भी की गई है, जबकि कुछ डिजिटल डाटा को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

सूत्रों की मानें तो जांच का दायरा केवल लेड उद्योगों तक सीमित नहीं है और एक बायोलॉजिकल कंपनी की संभावित भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। संबंधित प्रतिष्ठानों से दस्तावेजों की जांच जारी है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इतना जरूर है कि इनकम टैक्स के इस एक्शन के बाद औद्योगिक क्षेत्र में हलचल बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस हमारा गौरव, वर्दी का सम्मान करना हमारा फर्ज : मुकेश अग्निहोत्री
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More