Home Himachal Mandi अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 : मंडी शहर में 15 से 22 फरवरी...

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 : मंडी शहर में 15 से 22 फरवरी तक ये विशेष यातायात व्यवस्था लागू

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 के दौरान शहर में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिला दंडाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने 15 फरवरी से 22 फरवरी तक विशेष यातायात प्रबंध लागू करने के आदेश जारी किए हैं, ताकि मेले के दौरान यातायात सुचारू रहे।

0

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 के दौरान शहर में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए जिला दंडाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने 15 फरवरी से 22 फरवरी तक विशेष यातायात प्रबंध लागू करने के आदेश जारी किए हैं, ताकि मेले के दौरान यातायात सुचारू रहे। आपात सेवाओं को निर्बाध मार्ग मिल सके और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जारी आदेशों के अनुसार आपातकालीन वाहन और एंबुलेंस सभी सड़कों पर किसी भी दिशा में संचालित हो सकेंगे। मेला क्षेत्र और सड़क किनारे अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। भारी वाहन एवं मालवाहक वाहन (बसों को छोड़कर) केवल रात्रि 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही मंडी शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:  14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, डिजिटल मोटर व्हीकल चालान भी ऑनलाइन निपटाने की मिलेगी सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्थानों को अस्थायी बस स्टैंड घोषित किया गया है। एनएच-21 पर ट्रक व ट्रैक्टर पार्किंग के समीप खुले क्षेत्र में बल्ह और सुंदरनगर की ओर जाने वाली बसें रुकेंगी। वहीं जोनल अस्पताल/बाड़ी गुमाणू की ओर से आने वाली बसों के लिए सकोडी ब्रिज के समीप एमसी पार्किंग में अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा।

प्रमुख रूट डायवर्जन और वन-वे व्यवस्था
तल्याहड़ की ओर से आने वाली बसें सन्यारडी बाईपास, केहनवाल चौक और पुलघराट (पुराना एनएच) होते हुए अस्थायी बस स्टैंड तक वन-वे प्रणाली के तहत पहुंचेंगी। वापसी में बसें ओल्ड सुकेती ब्रिज, मंडी बाजार और जेल रोड से होकर जाएंगी। विक्टोरिया ब्रिज से सेन मोहल्ला होते हुए जीरो चौक तक का मार्ग हल्के वाहनों के लिए जीरो चौक की ओर वन-वे रहेगा, जो जोनल अस्पताल के लिए वैकल्पिक मार्ग भी होगा। गांधी चौक से विक्टोरिया ब्रिज तक का मार्ग केवल विक्टोरिया ब्रिज की ओर वन-वे रहेगा।

ये भी पढ़ें:  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले नाहन के भावन शर्मा, जानिए कौन हैं ये युवा

सेरी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान होटल प्रताप पैलेस से केहनवाल चौक तक मार्ग आवश्यकता अनुसार बंद किया जा सकेगा। ऐसे समय में हल्के वाहनों की आवाजाही रोटरी चौक से थनेहड़ा बाजार होते हुए जारी रहेगी। आईटीआई चौक से महामृत्युंजय चौक की ओर यातायात ओल्ड सुकेती ब्रिज से संचालित होगा, जबकि न्यू सुकेती ब्रिज पर यातायात केवल आईटीआई चौक की ओर वन-वे रहेगा। जलेब और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक शोभायात्रा के दिनों में आवश्यकतानुसार यातायात नियंत्रित एवं परिवर्तित किया जाएगा। सर्किट हाउस मंडी से टारना मंदिर तक सड़क के दोनों ओर मेला अवधि के दौरान नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  जाबल का बाग-त्रिलोकपुर वाया कंडईवाला सड़क कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक सोलंकी, बोले- निर्धारित मानकों के अनुरूप करें काम

निर्धारित पार्किंग स्थल
मेले के दौरान विक्टोरिया ब्रिज (रिवर बेड), होमगार्ड कार्यालय भ्युली , जिमखाना क्लब तथा ओल्ड बाईपास एमसी पार्किंग में निःशुल्क पार्किंग उपलब्ध रहेगी। आईएसबीटी रूफ पार्किंग, भीमा काली मंदिर, यू मॉल पार्किंग, सकोडी ब्रिज एमसी पार्किंग तथा पड्डल गुरुद्वारा पार्किंग स्थल शुल्क सहित रहेंगे।