HomeRashifalराशिफल 14 फरवरी 2026: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किसके लिए...

राशिफल 14 फरवरी 2026: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किसके लिए दिन शुभ, किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का पंचांग | 14 फरवरी 2026 तिथि: द्वादशी नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़ा करण: तैतिल पक्ष: कृष्ण योग: सिद्धि वार: शनिवार

आज का पंचांग | 14 फरवरी 2026
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: पूर्वा आषाढ़ा
करण: तैतिल
पक्ष: कृष्ण
योग: सिद्धि
वार: शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:26am-09:49am
12:35pm-04:43pm
राहुकाल: 09:49am-11:12am
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:57pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप खुद को सुकून में और जिंदगी का लुत्फ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खूबसूरत है। आज का दिन तनाव से मुक्त रहने की कोशिश करें, इसलिए आराम करने पर जोर दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

वृष राशि
आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। विभिन्न स्रोतों से आज धन आगमन की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज कांसे का दान करें।

मिथुन राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा, जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। अनजान लोगों से बात करना ठीक है, लेकिन उनकी विश्वसनीयता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के आखिर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में 8 दिन बहेगी भक्ति की बयार, 7 जून से हो रहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

कर्क राशि
आज शारीरिक कष्ट रह सकता है। व्यर्थ में झगड़ा हो सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने में बहुत दिक्कत हो सकती है। स्थितियां आज आपके कंट्रोल में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए आप किसी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में जा सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

सिंह राशि
मानसिक शांति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला
उपाय: गरीब कन्याओं की सहायता करें।

कन्या राशि
आज आप मौज मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते पहनें।

तुला राशि
अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गंभीर तौर पर प्रयास करें। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे, इसलिए आज उन पर आपका गुस्सा फूट सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: पिता या गुरु को आज गुलाबी रंग के वस्त्र दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 6 मई 2026: पंचमी तिथि पर सिद्ध योग का संयोग, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

वृश्चिक राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

धनु राशि
सुकून हासिल करने के लिए कुछ पल करीबी दोस्तों के साथ बिताएं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। रोमांटिक मुलाकात आपकी खुशी में तड़के का काम करेगी। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: रात को जौ भिगोकर रखें और सुबह किसी जानवर या पक्षियों को खिलाएं।

मकर राशि
आपका सकारात्मक रुख आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अपने खर्चों पर काबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। जो लोग आपके करीब हैं, वे आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आज आप इश्क की चाशनी जिंदगी में घुलती हुई महसूस करेंगे। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएं और आइडिया सुझाएगा। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे, लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: संतरी
उपाय: लोगों का सम्मान करें।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने श्री राधाकृष्ण मंदिर में टेका माथा, बोले- गीता के कर्मयोग की भावना से जनसेवा में जुटी है सरकार

कुंभ राशि
लंबी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप थकान के चंगुल में फंसने से बचे रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लेनदेन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद खत्म कर आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति आसानी से कर सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता पिता को उन पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि चोट लगने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को दान करें।

मीन राशि
डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख्यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे जो आपके लिए खास हैं। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। यात्राओं से व्यवसाय के नए मौके मिलेंगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में काफी मददगार साबित होगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज तुलसी पत्र का सेवन करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More