Home Crime स्पेशल डिटेक्शन टीम की कार्रवाई, बिना नंबर बाइक पर स्मैक ले जा...

स्पेशल डिटेक्शन टीम की कार्रवाई, बिना नंबर बाइक पर स्मैक ले जा रहे दो युवक पकड़े

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बिना नंबर की एक बाइक पर स्मैक ले जा रहे दो युवकों को स्मैक के दबोचा है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बिना नंबर की एक बाइक पर स्मैक ले जा रहे दो युवकों को स्मैक के दबोचा है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्शन टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि सचिन निवासी भारापुर और विकास निवासी धौलाकुआं काले रंग की बिना नंबर स्प्लेंडर प्लस बाइक पर बहराल से धौलाकुआं की ओर स्मैक लेकर आ रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी की और दोनों की तलाशी ली। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशीले कैप्सूल और अवैध शराब की खेप बरामद, तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई