HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब के नामी उद्योग में गैस रिसाव, 8 कर्मचारी अस्पताल में...

पांवटा साहिब के नामी उद्योग में गैस रिसाव, 8 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती, प्रबंधन पर लापरवाही का केस

जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित एक नामी उद्योग में शनिवार शाम स्टोर टैंक से मिथाइलीन डाइक्लोराइड गैस के रिसाव की चपेट में आने से 8 कर्मचारी प्रभावित हो गए। इसमें चार का आईसीयू में उपचार चल रहा है, जबकि दो की हालत सामान्य है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित एक नामी उद्योग में शनिवार शाम स्टोर टैंक से मिथाइलीन डाइक्लोराइड गैस के रिसाव की चपेट में आने से 8 कर्मचारी प्रभावित हो गए। इसमें चार का आईसीयू में उपचार चल रहा है, जबकि दो की हालत सामान्य है। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया। वहीं, प्रभावित कर्मचारियों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जिनमें महेश, खुशबू, पूजा, सुमन, शबाना, मनीषा और सीमा सहित अन्य शामिल हैं। सभी में चक्कर आना, घबराहट और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के लिए केंद्र से लंबित देय राशि जारी करने की वकालत, नीति आयोग की बैठक में सीएम ने उठाए कई मामले

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने गैस रिसाव की पुष्टि करते हुए बताया कि उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव स्टोर टैंक से होना सामने आया है। पुलिस एवं संबंधित विभाग तकनीकी कारणों और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच में जुटे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथाइलीन डाइक्लोराइड एक अत्यंत वाष्पशील रासायनिक पदार्थ है, जिसका उपयोग औद्योगिक प्रक्रियाओं में विलायक के रूप में किया जाता है। अधिक मात्रा में इसके संपर्क में आने पर सांस संबंधी दिक्कत, चक्कर, बेहोशी और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस रसायन के भंडारण और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  एंट्री टैक्स पर बवाल: हिमाचल-पंजाब बॉर्डर सील, सड़कों पर उतरे लोग, जाम से मचा हाहाकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More