HomeCrimeनाहन में 222 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार,...

नाहन में 222 ग्राम चरस के साथ हरियाणा का ये शख्स गिरफ्तार, एसआईयू ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

आरोपी से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लाता था और किसे सप्लाई करने की योजना में था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

नाहन : नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआईयू नाहन की टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 222 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि रणवीर सिंह पुत्र हवा सिंह निवासी गांव बुड्डा खेड़ा लाठ्ठर, डाकघर खास, तहसील जुलाणा, जिला जींद (हरियाणा), हाल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी नाहन लंबे समय से मादक पदार्थ चरस की तस्करी में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया और उसके कब्जे से 222 ग्राम चरस बरामद की।

ये भी पढ़ें:  हरश्री नाथ विद्या निकेतन हाई स्कूल जमटा में वार्षिक समारोह की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने ऐसे बांधा समा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपी से पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लाता था और किसे सप्लाई करने की योजना में था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर संबंधित लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More