आज का पंचांग | 15 फरवरी 2026
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: उत्तराआषाढ़ा
करण: वणिज
पक्ष: कृष्ण
योग: व्यतिपात
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:26am-12:35pm
राहुकाल: 04:44pm-06:07pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:13pm-12:57pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह की ताजी धूप आज आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: काला सफेद कपड़ा किसी साधु को दान करें।
वृष राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था, उसका फायदा आज आपको मिल सकता है। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे, लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरी
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।
मिथुन राशि
किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए कुछ खास करेगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: दही में चीनी डालकर इसका सेवन करें।
कर्क राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी व चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से ना उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।
सिंह राशि
अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: संतरी
उपाय: अपने नहाने के पानी में गंगाजल डालें।
कन्या राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है- जहां दिल की बजाय दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: स्फटिक की माला का दान करें।
तुला राशि
जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो खुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफी तारीफ होगी। आपके आसपास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ फिर से आकर्षित महसूस करेगा। संभव है कि आज आपकी जीभ को भरपूर मजा मिले, किसी उम्दा रेस्तरां में जाना मुमकिन है और लजीज खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: साफ सुथरा रहें।
वृश्चिक राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। किसी भी तरह के नशे से दूर रहें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य देव की उपासना करें।
धनु राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएं। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्त है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की पूजा करें।
मकर राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। नशे से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।
कुंभ राशि
काम के बीच-बीच में थोड़ा आराम करें और देर रात तक काम न करें। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फिल्म देखना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। किसी की दखलअंदाजी के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। अपना कीमती समय सिर्फ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर कदम बढ़ाएं और उस पर अमल करना शुरू करें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिव जी की पूजा करें।
मीन राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। अपने गुस्से पर काबू रखें और सबके साथ ढंग से व्यवहार करें। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। लोगों के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है, इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: मछलियों को चारा खिलाएं।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

