नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 और 23 नवंबर 2026 को सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 22 नवंबर को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में दोपहर 12ः00 बजे नागर कोटी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। उद्योग मंत्री 23 नवंबर को सुबह 10ः30 बजे चांदनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन की आधारशिला रखेंगे।
- ये भी पढ़ें : चैतड़ू में STPI केंद्र का उद्घाटन, CM सुक्खू बोले- अगले 5 साल में 400 युवाओं को मिलेगा रोजगार
- ये भी पढ़ें : नालागढ़ की इस कंपनी में भरे जाएंगे हेल्परों के 100 पद, 12,900 रुपये सैलरी… भत्ता और डबल ओवरटाइम भी मिलेगा
- ये भी पढ़ें : खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए अंडर-18 कबड्डी टीम का चयन 24 को, खेल छात्रावास बिलासपुर में होंगे ट्रायल





