होमHimachalSirmaurसिरमौर में चिट्टे और चरस के साथ 4 गिरफ्तार, कालाअंब और सतौन...

सिरमौर में चिट्टे और चरस के साथ 4 गिरफ्तार, कालाअंब और सतौन इलाकों में SIU नाहन ने दबिश देकर की कार्रवाई

दोनों मामलों में पुलिस ने ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पहले मामले में SIU नाहन की टीम सैनवाला, मोगीनंद और कालाअंब इलाकों में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक मोगीनंद, कालाअंब व आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं। सूचना के अनुसार दोनों हिमुडा कॉलोनी में पीपल के पेड़ के पास मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  कसौली की हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड: कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, करोड़ों का नुकसान

मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ विक्की (35) निवासी बाल्मीकि बस्ती नारायणगढ़ और बृजमोहन (30) निवासी गांव डैरा, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कालाअंब में ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस दूसरे मामले में भी SIU नाहन की टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि टीम सतौन बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी।

ये भी पढ़ें:  यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों की भर्ती के लिए 2 जनवरी तक मांगे आवेदन, 6 को साक्षात्कार
सिरमौर में चिट्टे और चरस के साथ 4 गिरफ्तार, कालाअंब और सतौन इलाकों में SIU नाहन ने दबिश देकर की कार्रवाई
चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नशा तस्कर शिलाई, सतौन और आसपास के क्षेत्रों में चरस बेचने का काम कर रहे हैं और मोटरसाइकिल पर कमरऊ की तरफ से सतौन आ रहे हैं।

पुलिस ने कमरऊ की ओर से आ रही मोटरसाइकिल को रोककर उस पर सवार दोनों युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 125 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान मायाराम निवासी गांव बोहल, डाकघर कमरऊ और टीकाराम निवासी गांव बोहल, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  SFI सिरमौर के अध्यक्ष बने नीरज, वंश गौतम को जिला सचिव की जिम्मेदारी, नाहन में हुआ 31वां वार्षिक सम्मेलन
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More