होमHimachalSirmaurNCC दिवस पर शमशेर स्कूल नाहन में कैडेट्स ने दिखाया गजब...

NCC दिवस पर शमशेर स्कूल नाहन में कैडेट्स ने दिखाया गजब का हुनर, आदित्य सिंह तीन प्रतियोगिताओं में अव्वल

एनसीसी सेकंड ऑफिसर अमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

नाहन : राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 79वां एनसीसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

एनसीसी सेकंड ऑफिसर अमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं।

कार्यक्रम में एनसीसी के 50 कैडेट्स ने भाषण, नारा लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

भाषण प्रतियोगिता में कृतिका शर्मा (कक्षा 9वीं-बी) ने पहला, सचिन चौहान (कक्षा 7वीं) ने दूसरा और आदित्य सिंह (कक्षा 9वीं-ए) ने तीसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में सचिन चौहान प्रथम, आदित्य सिंह द्वितीय और रितिका (कक्षा 8वीं-ए) तृतीय स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: टैंपू के अचानक यू-टर्न लेते ही टकरा गई बाइक, युवक की गई जान, दो घायल

निबंध लेखन प्रतियोगिता में आदित्य सिंह ने पहला, सचिन चौहान ने दूसरा और दिव्या भारती (कक्षा 9वीं-ए) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में भी आदित्य सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। मीनाक्षी (कक्षा 9वीं-बी) दूसरे और करण (कक्षा 9वीं-बी) तीसरे स्थान पर रहे।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम ए के आदित्य सिंह और अंकित ने पहला स्थान प्राप्त किया। टीम डी की कृतिका और आशिमा दूसरे तथा टीम बी के दिलप्रीत और गौरव तीसरे स्थान पर रहे।

समापन अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य रजनी शर्मा और एनसीसी अधिकारी अमित शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित सीजन में मछली की अवैध बिक्री पर मत्स्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 मामलों में 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

इस अवसर पर भावना, प्रज्ञा चौहान, वनीता तोमर, श्यामा, मोनिका, संगीता, उषा, नीरज बाला, गीता, सोनिया, हरीश भूषण और विनोद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More