होमHimachalShimlaWeather Update: हिमाचल में मौसम बदलेगा मिजाज, 17-18 को इन क्षेत्रों में...

Weather Update: हिमाचल में मौसम बदलेगा मिजाज, 17-18 को इन क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी के आसार

हालांकि, फिलहाल भारी हिमपात को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 19 और 20 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश में ठंड का असर अभी भी बरकरार है और जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

शिमला : प्रदेश में पिछले कई दिनों से साफ चल रहे मौसम में अब फिर से बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 17 और 18 फरवरी को सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम केंद्र के मुताबिक शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहुल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, फिलहाल भारी हिमपात को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 19 और 20 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें:  कौवे की नजर ने खोला लापता का राज, 14 दिन बाद बर्फ के बीच दबे अक्षय की तलाश में ऐसे बना मददगार

प्रदेश में ठंड का असर अभी भी बरकरार है और जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। गत शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, जबकि निचले इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा देखने को मिला। मंडी क्षेत्र में घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे दृश्यता प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है और इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन अभी भारी बर्फबारी की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के कड़े निर्देश : खाली और अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी उपलब्ध करवाएं सभी विभाग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More