HomeCrimeसिरमौर में 835 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गईं तीन महिलाएं, पुलिस...

सिरमौर में 835 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गईं तीन महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर पुलिस ने तीन महिलाओं को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : सिरमौर पुलिस ने तीन महिलाओं को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ये कार्रवाई पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम ने अमल में लाई। गश्त के दौरान टीम ने खोदरी माजरी से गांव गोजर की ओर आ रही इन महिलाओं को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 835 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शानु राय पत्नी हरी दास निवासी शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला, डाकघर हर्बटपुर, तहसील विकासनगर, बबीता पत्नी मनोज निवासी भीमावाला, डाकघर विकासनगर और आशिया परबीन पत्नी तासीन अली निवासी विद्यापीठ मार्ग विकासनगर, जिला देहरादून के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के ई. जोगेंद्र चौहान को डॉ. परमार और कृतिका शर्मा को सिरमौर सम्मान से नवाजा

एसपी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पुरुवाला में ND&PS एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बरामद चरस कहां से लाई गई और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा कर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें:  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : हिमाचल में 30 अप्रैल से पहले पंचायत चुनाव करवाने के आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More