HomeHimachalUnaउपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में नवाया शीश

उपमुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में नवाया शीश

इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

हरोली : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाथड़ी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर बाथड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें आध्यात्मिक ऊर्जा, संयम और सकारात्मकता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर और सुलभ सुविधाएं प्राप्त हों, पारंपरिक पूजा-पद्धति की गरिमा अक्षुण्ण बनी रहे और मंदिरों का विकास आधुनिक, डिजिटल एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में किया जाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  दुबई में 12 जुलाई को आध्यात्मिक और ज्योतिषीय अनुभव वैश्विक मंच पर साझा करेंगे पांवटा साहिब के आचार्य सतविंदर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More