HomeAccidentसिरमौर में माघी त्यौहार मनाकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, रास्ते में...

सिरमौर में माघी त्यौहार मनाकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, रास्ते में मिली मौत

संगड़ाह|
उपमंडल के अंतर्गत आने वाले शिवपुर गांव के 65 वर्षीय एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को संगड़ाह अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान मीनाराम के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि गांव में माघी त्यौहार मनाकर बुजुर्ग अपने घर लौटते समय रास्ते में गिर गया था.

इसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत कर दिया. उधर, स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने एससी समुदाय से संबंध रखने वाले मृतक के आश्रितों के लिए जिला प्रशासन से फौरी राहत की मांग की है.

ये भी पढ़ें:  नगर पालिका परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी

एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि पोस्टमार्टम व पुलिस जांच में अब तक दुर्घटना से मौत का कारण होने का स्पष्ट जिक्र नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि रिपोर्ट में मौत की वजह दुर्घटना सामने आई तो नियमानुसार पूरी राहत राशि जारी की जाएगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More