HomeHimachalसरकार ने 2 वर्ष के कार्यकाल में वित्तीय अनुशासन की दिशा मेें...

सरकार ने 2 वर्ष के कार्यकाल में वित्तीय अनुशासन की दिशा मेें उठाए कारगर कदम : सीएम

शिमला|
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आदर्श वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कर रही है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनुशासन की दिशा मेें कारगर कदम उठाए हैं.

उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य या परियोजना के लिए बजट आवंटन के बाद उसे पूर्ण करने के लिए निर्धारित अवधि की अक्षरशः अनुपालना की जाए. सरकार, राज्य के संसाधनों का संतुलित उपयोग कर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से वित्त प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है. उन्होंने लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग के सभी लंबित बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए.

ये भी पढ़ें:  नाहन को हराकर रॉयल एफसी चंडीगढ़ बना खालसा फुटबॉल कप का विजेता

मुख्यमंत्री ने ई-वितरण, बजट, व्यय, ट्रेजरी इत्यादि से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की.बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, विशेष सचिव वित्त व निदेशक कोष व लेखा रोहित जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त निदेशक दीपक भारद्वाज और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड और अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक में उनकी वित्तीय स्थिति, संसाधन व ऋणों से संबंधित विभिन्न विषयों का विस्तृत ब्यौरा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More