होमHimachalSolanपेड़ काटने की डैमेज रिपोर्ट दबाने के लिए मांगी रिश्वत, वन रक्षक...

पेड़ काटने की डैमेज रिपोर्ट दबाने के लिए मांगी रिश्वत, वन रक्षक पांच हजार लेते पकड़ा

दभोटा के माजरा क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने एक वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई विजिलेंस की टीम ने डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में अमल में लाई।

बीबीएन : दभोटा के माजरा क्षेत्र में विजिलेंस की टीम ने एक वन रक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये कार्रवाई विजिलेंस की टीम ने डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में अमल में लाई।

विजिलेंस के अनुसार माजरा गांव के एक व्यक्ति ने अपने खेत में पेड़ काट दिए थे, जिसकी सूचना संबंधित वन रक्षक समीर को मिल गई। नियमों के तहत उसे कटे पेड़ों की डैमेज रिपोर्ट बनानी थी, लेकिन आरोप है कि उसने मामला दबाने के लिए ग्रामीण से पांच हजार रुपये की मांग कर दी।

ग्रामीण ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को पैसे लेकर वन रक्षक के पास भेजा और नोटों पर केमिकल लगाया गया। जैसे ही वन रक्षक ने रिश्वत की राशि ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:  नाहन के कांशीवाला में 214 ग्राम चरस के साथ ये शख्स गिरफ्तार

डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि वन कर्मी मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे मांग रहा था और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बुधवार को सोलन न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More