HomeHimachalफोन इग्नोर करना अफसरों को पड़ेगा भारी, विधानसभा में गूंजा मामला, स्पीकर...

फोन इग्नोर करना अफसरों को पड़ेगा भारी, विधानसभा में गूंजा मामला, स्पीकर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कुलदीप सिंह पठानिया ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि विधायक जनता के प्रतिनिधि होते हैं और उनके फोन की अनदेखी करना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अधिकारियों के नाम लिखित रूप में दिए जाएं, ताकि विधानसभा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

शिमला : प्रदेश में विधायकों के फोन न सुनने की लापरवाही अथवा अनदेखी अफसरों पर भारी पड़ सकती है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इस मामले को गंभीर मानते हुए विधायकों से ऐसे अफसरों की लिखित शिकायत विधानसभा सचिवालय को देने को कहा है, ताकि नियमों के तहत कदम उठाए जा सकें।

मंगलवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक राकेश कालिया ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता के कामों के लिए भी अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठाते और कई बार वापस कॉल तक नहीं करते। उन्होंने इसे अधिकारियों की मनमानी बताते हुए चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस पर रोक नहीं लगाई तो वे ऐसे कार्यालयों के बाहर धरना देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब अधिकारी विधायकों के फोन नहीं सुनते तो उन्हें दिए जा रहे टेलीफोन अलाउंस पर भी पुनर्विचार होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 13 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

कालिया द्वारा उठाए गए मुद्दे को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों का समर्थन मिला और मेजें थपथपाकर उनके साथ खड़े हुए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले भी मंत्री और विधायक अधिकारियों के इसी रवैये की शिकायत कर चुके हैं।  बता दें कि अफसरशाही की ऐसी कार्यप्रणाली पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा भी सवाल उठा चुके हैं। अब राकेश कलिया ने इस मामले को सदन में उठाकर अफसरशाही को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि विधायक जनता के प्रतिनिधि होते हैं और उनके फोन की अनदेखी करना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अधिकारियों के नाम लिखित रूप में दिए जाएं, ताकि विधानसभा नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ें:  न्यायिक न्यायालय परिसर मंडी और तांदी-सिरिम-बटाहण सड़क को चरण-2 की मंजूरी, वन भूमि उपयोग परिवर्तन के 139 मामलों की समीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More