HomeHimachalSirmaurNSUI की प्रदेश कार्यकारिणी का एलान, सिरमौर के अतुल चौहान को उपाध्यक्ष...

NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी का एलान, सिरमौर के अतुल चौहान को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

सिरमौर के ही रजनीश ठाकुर को महासचिव और तमन्ना ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया है। रजनीश कांडो गांव से संबंध रखते हैं, जबकि तमन्ना माइना रजाना की रहने वाली हैं। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर उर्फ टोनी ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की हैं।

नाहन : एनएसयूआई (NSUI) ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन में नई नियुक्तियों का एलान किया है। इस नई टीम में सिरमौर के अतुल चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सिरमौर के ही रजनीश ठाकुर को महासचिव और तमन्ना ठाकुर को सचिव नियुक्त किया गया है। रजनीश कांडो गांव से संबंध रखते हैं, जबकि तमन्ना माइना रजाना की रहने वाली हैं। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर उर्फ टोनी ने संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अतुल चौहान ने कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। उनकी प्राथमिकता स्कूल और कॉलेजों में पढ़ रहे छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके समाधान के लिए काम करना रहेगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर के छात्र खेलों में प्रतिभाशाली होने के बावजूद संसाधनों के अभाव में पिछड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अगस्त माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी, जानें आपके क्षेत्र में कब होगी गाड़ी की पासिंग और टेस्ट

अतुल चौहान ने बताया कि जिले में खेल सुविधाओं की कमी को देखते हुए छात्रों के लिए एक बेहतर स्पोर्ट्स हॉस्टल की आवश्यकता है। इस संबंध में वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने की मांग भी रखेंगे, ताकि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

ये भी पढ़ें:  फॉरेस्ट गार्ड्स के 500 पद समाप्त करने पर बिफरे वन विभाग के कर्मचारी, सरकार को भेजा ज्ञापन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More