HomeHimachalChambaप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे LPG...

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत पात्र परिवारों को निःशुल्क मिलेंगे LPG गैस कनेक्शन

इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाना है। उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2,050 रुपये मूल्य तक का निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा।

चंबा : डीसी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत जिला में पात्र परिवारों की महिलाओं को नए निःशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध करवाना है। उज्ज्वला 3.0 के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2,050 रुपये मूल्य तक का निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों में पूर्ण रूप से भरा हुआ केवाईसी फॉर्म, पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आवेदक सहित पूरे परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, वंचना घोषणा पत्र आदि आवेदन के साथ प्रस्तुत करने होंगे। योजना का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा, जिनके किसी भी सदस्य के नाम पर पहले से एलपीजी कनेक्शन दर्ज न हो और जिनकी मासिक आय 10 हजार रुपये से कम हो।

ये भी पढ़ें:  राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता

आवेदन करने की इच्छुक, पात्र परिवार की महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट पीएमयूवाई डॉट जीओवी डॉट इन (www.pmuy.gov.in), डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सीएक्स डॉट इंडियन ऑयल डॉट इन (www.cx.indianoil.in), डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट माय डॉट ईभारतगैस डॉट कॉम (www.my.ebharatgas.com), डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट मायएचपीगैस डॉट इन (www.myhpgas.in) या इसके अलावा आवेदन, कॉमन सर्विस सेंटर, नामांकन शिविर, हेल्प डेस्क अथवा निकटतम एलपीजी वितरक कार्यालय में भी किए जा सकते हैं। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More