होमAccidentस्कूल बस को अचानक पीछे मोड़ते ही खिड़की से टकराई बाइक, तीन...

स्कूल बस को अचानक पीछे मोड़ते ही खिड़की से टकराई बाइक, तीन घायल, नाहन–पांवटा साहिब हाईवे पर हादसा

कोलर पहुंचने पर चालक ने बस को अचानक पीछे की ओर मोड़ दिया। उसी समय नाहन से पांवटा साहिब की तरफ जा रही मोटरसाइकिल बस की चालक साइड खिड़की से टकरा गई।

नाहन : पांवटा साहिब–कालाअंब नेशनल हाईवे-07 पर कोलर में स्कूल बस को अचानक बिना संकेत पीछे मोड़े जाने से एक मोटरसाइकिल बस की खिड़की से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और बस चालक घायल हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना माजरा के अनुसार खजुराना स्थित माइंड ट्री स्कूल की बस नाहन से बच्चों को लेकर पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। कोलर पहुंचने पर चालक ने बस को अचानक पीछे की ओर मोड़ दिया। उसी समय नाहन से पांवटा साहिब की तरफ जा रही मोटरसाइकिल बस की चालक साइड खिड़की से टकरा गई।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव में महिलाओं की दमदार हिस्सेदारी, चंबा में 2 लाख से ज्यादा महिला मतदाता करेंगी मतदान: DC

हादसे में मोटरसाइकिल चालक मोहित शर्मा पुत्र गुणानंद निवासी बड़ाबन और पीछे बैठा आर्यन पुत्र राकेश कुमार निवासी बड़ाबन घायल हुए हैं। वहीं बस चालक दिनेश कुमार पुत्र साधूराम निवासी गांव बोहलियों, डाकघर शंभूवाला, तहसील नाहन को भी चोटें आई हैं।

पुलिस थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने स्कूल बस और बाइक की टक्कर में तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  डा. बिंदल का आरोप, गाली देने वाली पार्टी बनी कांग्रेस, जनता कभी माफ नहीं करेगी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More