HomeHimachalSirmaurनाहन शहर में 3 क्रेच केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों के...

नाहन शहर में 3 क्रेच केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए मांगे आवेदन, 24 को होंगे साक्षात्कार

क्रेच कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और क्रेच सहायिका के लिए 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए।

नाहन : बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर- स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी, नाहन शहरी-1 के मियां का मंदिर और नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच कार्यकर्ता व क्रेच सहायिका के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 18 मार्च, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और क्रेच सहायिका के लिए 10वीं पास रखी गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से कम होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/ नायब तहसीलदार/ कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  भूर्शिंग महादेव मंदिर में भागवत ज्ञानयज्ञ का समापन, हजारों श्रद्धालुओं ने किया कथा अमृत का श्रवण

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 मार्च, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित वृत पर्यवेक्षक से संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More