HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने नाहन में इस निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण, दिए...

विधायक सोलंकी ने नाहन में इस निर्माणाधीन पार्क का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

नाहन|
विधायक अजय सोलंकी ने शनिवार को शहर में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया. विधायक बिरोजा फैक्टरी के समीप एनएच-907ए के साथ लगते नाले पर बनाए जा रहे पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे. यहां 1.11 करोड़ की लागत से आकर्षक पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका कार्य प्रगति पर है.

सोलंकी ने कहा कि शहर के नालों को ढककर उनका सौंदर्यीकरण करने के लिए विधायक निधि से 40 लाख रुपए से अधिक राशि विधायक निधि से आवंटित की जा चुकी है. शहर के आउटलेट्स को कवर किया जा रहा है, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके.

ये भी पढ़ें:  वायरल वीडियो : नाहन बस स्टेंड पर खूब चले लात-घूंसे, क्रॉस FIR दर्ज, जानें क्या रही वजह

इस मौके पर उन्होंने एनएच के तीखे मोड़ पर बनाई जा रही इस पार्क की बाउंड्री वॉल को हटाने के निर्देश भी दिए. यहां दीवार लगने से मोड़ का ये हिस्सा ब्लैक स्पॉट में तब्दील हो चुका है. इससे यहां हादसे हो सकते हैं. विधायक के निर्देश मिलने के बाद यहां दीवार गिराने का काम भी शुरू कर दिया गया.

विधायक अजय सोलंकी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शहर के विकास को लेकर जो बजट उनके द्वारा स्वीकृत करवाया गया है, उसे जल्द से जल्द विकास कार्यों में खर्च किया जाए. इस दौरान रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More