Home Himachal Sirmaur बागवानी और पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति :...

बागवानी और पर्यटन व्यवसाय से सिरमौर के विकास को मिली गति : हर्षवर्धन चौहान

उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के लोगों ने समय के साथ-साथ हर क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है। जहां जिला सिरमौर को पूर्व में पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था, अब वहीं इस क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, बागवानी और पशुपालन व्यवसाय से जुड़कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ की है।

0

राजगढ़ : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को राजगढ़ में जेलदार पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है, जिसके तहत शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

राजगढ़ क्षेत्र की जलवायु कृषि और बागवानी के लिए उपयुक्त है। इस क्षेत्र का आड़ू विश्व प्रसिद्ध है, जिस कारण इसे पीच वैली के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभवनाएं हैं। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से बेरोजगार युवाओं की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के लोगों ने समय के साथ-साथ हर क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है। जहां जिला सिरमौर को पूर्व में पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था, अब वहीं इस क्षेत्र में पर्यटन, कृषि, बागवानी और पशुपालन व्यवसाय से जुड़कर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ की है।

ये भी पढ़ें:  चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए बनेगी सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी, एमडी-एमएस के नए विषय होंगे शुरू : CM सुक्खू

उद्योग मंत्री ने कहा कि भविष्य में जिला सिरमौर प्रदेश का सिरमौर बनकर उभरेगा जो हम सभी जिला वासियों के लिए गर्व का विषय होगा। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के मेहनती व कर्मठ युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सिरमौर का युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी लग्न और मेहनत के दम पर उच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं। सिरमौर जिला के युवा उच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे जिला सिरमौर का नाम रोशन हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिला की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का हम सभी का दायित्व है, तभी हम अपनी समृद्ध पहचान को बनाए रख सकेंगे। इसके बाद उद्योग मंत्री ने जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकांश का मौका पर निपटारा किया। इस अवसर पर अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर सीता राम शर्मा, निदेशक सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणधीर पंवार, दयाल प्यारी, जय प्रकाश चौहान, दिनेश आर्य, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों समेत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में बाइक से हो रही थी इस नशे की तस्करी, बड़ी खेप के साथ धरे दो सवार