HomeCrimeपत्नी की बीमारी और बैंक लोन के तनाव में आकर उठाया ये...

पत्नी की बीमारी और बैंक लोन के तनाव में आकर उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने बीएनएसएस (BNSS) की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोलन : पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत ग्राम पंचायत टुईरु में आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां 56 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र कपुरु राम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दाड़लाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

शुरुआती जांच और निरीक्षण के दौरान मृतक के गले पर रस्सी के निशान के अलावा शरीर पर किसी अन्य चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। जांच में सामने आया है कि मृतक आरसीएम (RCM) का कार्य करता था और उसने शिमला के विकास नगर में एक फ्लैट भी लिया हुआ था।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 30 मई को 77 पंचायतों में होगी वोटिंग; शराब बिक्री और प्रचार पर सख्त पाबंदी

बताया जा रहा है कि रमेश कुमार पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक और आर्थिक तनाव से गुजर रहा था। उसकी पत्नी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, जिसके इलाज और देखभाल को लेकर वह परेशान था। इसके साथ ही शिमला के विकासनगर में लिए गए फ्लैट के बैंक लोन की किश्तों का बोझ भी उस पर भारी पड़ रहा था। इसी तनाव के चलते उसने अपनी जान दे दी।

एसपी सोलन तिरुमलाराजू एसडी वर्मा ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले में किसी भी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। अभी तक की तफ्तीश से यही प्रतीत हो रहा है कि पत्नी की बीमारी, कर्ज और आर्थिक तंगी के कारण उपजे मानसिक तनाव की वजह से ही रमेश कुमार ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रहा है। शव का नागरिक अस्पताल अर्की में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने बीएनएसएस (BNSS) की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा हादसा, 2 परिवारों के 7 सदस्यों की मौत, मलबे के नीचे मची चीख पुकार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More