HomeHimachalSirmaurकालाअंब में टेलीकॉम कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से हमला! आरोपियों पर केस,...

कालाअंब में टेलीकॉम कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से हमला! आरोपियों पर केस, पुलिस जांच में जुटी

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मोबाइल टावर पर तकनीकी खराबी दूर करने पहुंचे दो टेलीकॉम कर्मचारियों पर कथित तौर पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मोबाइल टावर पर तकनीकी खराबी दूर करने पहुंचे दो टेलीकॉम कर्मचारियों पर कथित तौर पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सुरेश कुमार निवासी गांव कोरग, तहसील संगड़ाह ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक टेलीकॉम सॉल्यूशन कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के निर्देश पर वह अपने साथी अनिल के साथ कालाअंब स्थित एक मोबाइल टावर पर तकनीकी खराबी दूर करने पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें:  बच्चों ने स्कूल कक्ष में ही उगा दी बटन मशरूम, मिड डे मील में जाएगी परोसी, हिमाचल में ऐसा पहली बार!

शिकायत के अनुसार रात करीब 8:30 बजे टावर से बैटरी केबल और अर्थिंग केबल चोरी होने के संबंध में उन्होंने सुमेश कुमार और मुकेश कुमार से पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान दोनों भड़क गए और उन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच बीचबचाव करने आए उसके साथी अनिल पर भी उन्होंने हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें चोटें आई हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन लाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में तेजधार हथियार से चोट लगने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  राजबन में रिहायशी मकान से 2.722 किलो चूरापोस्त बरामद, स्पेशल डिटेक्शन टीम की गुप्त सूचना पर कार्रवाई
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More