होमHimachalSirmaurखिजवाड़ी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम : लंबी कूद में अर्जुन व...

खिजवाड़ी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम : लंबी कूद में अर्जुन व सोनिका, भाषण में साक्षी अव्वल

शिलाई|
नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रास्त के जाहरवीर युवा क्लब खिजवाड़ी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में एडवोकेट अनिल कुमार मंगेट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. जबकि, वीरेंद्र शर्मा विशेष अतिथि मौजूद रहे.

इस मौके पर खेलकूद, प्रश्नोत्तरी, सुलेख, भाषण जैसी प्रतियोगिताओं के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित हुईं. पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की लंबी कूद में अर्जुन व अंकू, छठी से आठवीं कक्षा तक सचिन व विवेक ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया. 9वीं और 10वीं में इशांत ने पहला, 11वीं और 12वीं कक्षा तक नीरज ने पहला और आदित्य दूसरे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: आज तीन बजे थमेगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, चुनावी क्षेत्रों में बंद रहेंगे ठेके

इसी प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में सुमेर ने पहला स्थान हासिल किया. लड़कियों की लंबी कूद में सोनिका ने पहला, पारुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. पांचवीं कक्षा तक हाई जंप में अर्जुन पहले, आर्यन दूसरे, छठी से आठवीं में विवेक मांटा ने पहला और विवेक ने दूसरा, 9वीं और 10वीं के बच्चों में जिगर ने पहला, 12वीं कक्षा के ऋषिपाल ने पहला और नीरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया.

इसी तरह लड़कियों में पारुल पहले और सोनिका दूसरे स्थान पर रहीं. पांचवीं तक 100 मीटर रेस में अभिनव और आर्यन, छठी से आठवीं तक सचिन और विवेक मांटा ने क्रमश: पहला और दूसरा, 9वीं में जिगर ने पहला, 12वीं तक नीरज और अंशु ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में घंटों रही बिजली गुल, लोगों में दिखा रोष, जानिए क्या रही ये वजह

सुलेख और भाषण में साक्षी पहले स्थान पर रही. प्रश्नोत्तरी में रोनिका ने बाजी मारी. फोक डांस में लड़कियों ने हिमाचली नाटी में प्रथम, पहाड़ी नाटी में दूसरा स्थान प्राप्त किया. इस मौके पर जाहरवीर युवा क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र, उपाध्यक्ष केदार सिंह, महासचिव कंवर सिंह, मीडिया प्रभारी सुमेर, कोषाध्यक्ष मनोज, मंच संचालक टीकाराम और पंकज व ऑडिटर वीरेंद्र व नीरज समेत समस्त सदस्य और स्थानीय महिला मंडल और ग्रामीण मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह में खोला जाएगा डे बोर्डिंग स्कूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More