HomeAccidentसिरमौर में हादसे : माजरा और कालाअंब में दो सड़क दुर्घटनाओं में...

सिरमौर में हादसे : माजरा और कालाअंब में दो सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

जिला सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं में पुलिस ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

नाहन : जिला सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाओं में पुलिस ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार गाड़ी नंबर UP16BU-0399 पांवटा साहिब की तरफ से तेज रफ्तारी में नाहन की ओर आ रही थी। इस दौरान चालक सचिन चौधरी निवासी तेलियो नगला, डाकघर व तहसील अनुप शहर जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) ने गलत दिशा में जाकर सामने से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार लेखराज निवासी सैंज, संजीव निवासी वीपीओ शिवपुर तहसील पांवटा साहिब और आयुष पुत्र लेखराज निवासी वीपीओ सैंज तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर घायल हो गए। इस संबंध में थाना माजरा में धारा 281 और 125 (a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 8.90 ग्राम स्मैक के साथ ये शख्स गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि दूसरा हादसा कालाअंब क्षेत्र में हुआ। राजेंद्र कुमार निवासी गांव जोगीबन, शंभुवाला एक पिकअप की कंडक्टर सीट पर बैठा था, जबकि पिकअप को विकास निवासी रुखड़ी चला रहा था। जब वाहन ढांकावाला के पास एजे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कालाअंब के गेट के समीप पहुंचा तो नाहन की ओर से आ रही कार नंबर CH01AX-5509 के चालक ने तेज रफ्तारी और गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से पिकअप में सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।

जांच में पाया गया कि यह हादसा कार चालक जसविंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 2631, गेट नंबर 3, सेक्टर-52 मोहाली चंडीगढ़ द्वारा तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। इस मामले में थाना कालाअंब में धारा 281 और 125 (a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  शिलाई विस के दुगाना में 24 लाख से निर्मित कानूनगो व पटवार भवन का लोकार्पण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More