Home Rashifal राशिफल 15 मार्च 2026: ये उपाय अपनाकर बनाएं दिन खास, जानें आज...

राशिफल 15 मार्च 2026: ये उपाय अपनाकर बनाएं दिन खास, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 15 मार्च 2026 तिथि: द्वादशी नक्षत्र: श्रवण करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: परिध वार: रविवार

0

आज का पंचांग | 15 मार्च 2026
तिथि: द्वादशी
नक्षत्र: श्रवण
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: परिध
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:01am-12:29pm
राहुकाल: 04:58pm-06:27pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:01am-12:30pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान किसी मंदिर में करें।

वृष राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज रहेंगे। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप फ्री और रोमांटिक मूड में होंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।

मिथुन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। किसी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : भूरा
उपाय: मंदिर जाकर मां दुर्गा की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन 6 राशियों के लिए धन-लाभ के योग, जानें क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन

कर्क राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : लाल फूलों से सूर्य देव की उपासना करें।

सिंह राशि
आज के दिन आप दान पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : सफेद
उपाय: चांदी को धारण करें।

कन्या राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए आप विलास की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

ये भी पढ़ें:  कैंथघाट में सजेगा मां मनसा देवी का दरबार, वॉलीबॉल से लेकर कुश्ती तक का होगा महासंग्राम

तुला राशि
छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना दिख सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी जरूर बरतें। लेन-देन करते समय भी सतर्क रहें। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : भूरा
उपाय: आज शनि मंदिर जाकर नीले फूलों से शनि देव जी की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आप में आलस्य की मात्रा अधिक हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। धन गुम होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंधों में झगड़ा हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य नरम गरम और थकान भरा रह सकता है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
उपाय: आज चांदी को धारण करें।

धनु राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : भूरा
उपाय: मां सरस्वती की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन के ऐतिहासिक चौगान में गूंजी गुरबाणी की अलौकिक ध्वनि, 350वें शहीदी वर्ष पर सजा भव्य दरबार

मकर राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आप गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की चेष्टा रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना रहेगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय: केसर की पुड़िया को पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

कुंभ राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। कोई इल्जाम आप पर लग सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेटी
उपाय : घर पर कपूर जलाएं।

मीन राशि
पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356