HomeHimachalश्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ी आस्था, 9000 श्रद्धालुओं ने नवाया...

श्री महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में उमड़ी आस्था, 9000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, लाखों में बरसा चढ़ावा

विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता की पिंडी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

त्रिलोकपुर : चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आस्था का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए लंबी कतारें लग गईं और पूरा दिन मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।

  • VIDEO: त्रिलोकपुर: चैत्र नवरात्र पर पहली बार 3 हजार देसी घी के दीपों से शिव मंदिर में शिव गौरा की महाआरती…
  • https://www.facebook.com/share/r/1GDJsTu8ot/ 

विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता की पिंडी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर न्यास और प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कतारबद्ध प्रणाली लागू की गई है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर में पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें:  PMGSY के तहत पबियाना-सैर जगास सड़क के लिए ₹7.62 करोड़ स्वीकृत, ग्रामीणों ने जताया सरकार का आभार

मंदिर में पहले दिन चढ़ावे के रूप में भी अच्छी आमद दर्ज की गई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ माता के चरणों में चढ़ावा अर्पित किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही से माहौल भक्तिमय बना रहा।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को करीब 9000 श्रद्धालुओं ने माता की पिंडी के दर्शन किए और कुल 2504750 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 827 ग्राम चरस और 15 लीटर अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More