HomeHimachalमिडिल ईस्ट तनाव का असर: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, रेगुलर फ्यूल में...

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, रेगुलर फ्यूल में फिलहाल बदलाव नहीं

नई दरों के तहत प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी आज से देशभर में लागू हो गई है।

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय तेल बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिसके बाद तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए हैं।

नई दरों के तहत प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी आज से देशभर में लागू हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:  पवित्र चूड़धार यात्रा पर लगेगा ये शुल्क, आपसे कितना लिया जाएगा, किसे मिलेगी छूट, फाइनल हुईं दरें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल (XP95) की कीमत बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 99.89 रुपये थी। वहीं सामान्य पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव के चलते कंपनियों ने फिलहाल प्रीमियम श्रेणी के ईंधन में ही कीमतें बढ़ाई हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द नहीं सुधरे, तो आने वाले समय में सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी संभव है।

भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी इसी अनुपात में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाए हैं। जानकारों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव लंबा खिंचता है तो तेल के साथ-साथ गैस आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है, जिससे परिवहन और आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ेगा। वैश्विक स्तर पर कई देश इस तनाव को कम करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन हालात फिलहाल अनिश्चित बने हुए हैं, जिसका सीधा असर ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  आईपीएस गौरव सिंह ने गोद लिए सुल्तानपुर सरकारी स्कूल से की नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, वन टू वन संवाद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More