Home Himachal गुरुग्राम में सजेगा निशानेबाजी का रण: 26वीं ऑल इंडिया शूटिंग में उतरी...

गुरुग्राम में सजेगा निशानेबाजी का रण: 26वीं ऑल इंडिया शूटिंग में उतरी हिमाचल पुलिस टीम, पदक पर नजर

हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम 24 से 30 मार्च तक हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित हो रही 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (शूटिंग) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को गुरुग्राम पहुंच गई।

0

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम 24 से 30 मार्च तक हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित हो रही 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (शूटिंग) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को गुरुग्राम पहुंच गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुग्राम के कादरपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में किया जा रहा है।

छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं सिरमौर के कमांडेंट आईपीएस भागमल ठाकुर ने बताया कि टीम का नेतृत्व सहायक उपकमांडेंट (डीएसपी) विजय कुमार कर रहे हैं, जो अर्जुन पुरस्कार विजेता और ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनके अनुभव से टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

टीम में कप्तान सब इंस्पेक्टर धनवीर सिंह सहित कुल 22 प्रतिभागी शामिल हैं। अन्य सदस्यों में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान, एएसआई सुशील और विशाल, हेड कांस्टेबल सचिन पाल, अमित चौहान, विशाल ठाकुर, सुरजीत, अक्षय, नरेश, हरीश कुमार, संतोष कुमार, एलएचसी बंटी और सूरज प्रकाश, कांस्टेबल अजय कुमार, नीतीश, माइकल ठाकुर, रोहित, साहिल कुमार, पवन कुमार और शुभम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  अंधड़ का कहर : ट्रांसफार्मर जले, पोल गिरे, लाइनें टूटीं, 90 लाख का नुकसान

कमांडेंट ने बताया कि टीम शूटिंग की विभिन्न विधाओं में भाग लेगी, जिनमें राइफल, पिस्तौल और कार्बाइन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। राइफल शूटिंग में खड़े होकर, घुटनों के बल बैठकर और लेटकर (प्रोन) निशानेबाजी की जाएगी, जबकि पिस्तौल और कार्बाइन प्रतियोगिताओं में गति, सटीकता और नियंत्रण की कड़ी परीक्षा होगी।

हिमाचल प्रदेश पुलिस परिवार ने टीम की तैयारियों और समर्पण पर भरोसा जताते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम राज्य का नाम रोशन करेगी और अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें:  पुलिस जवान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा से निभाते हैं अपना दायित्व: धर्माणी