HomeHimachalSirmaurप्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी मामले के दोषी को 10 साल का कठोर...

प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी मामले के दोषी को 10 साल का कठोर कारावास, सिरमौर की अदालत ने सुनाया अहम फैसला

जिला सिरमौर के विशेष न्यायाधीश-2 गौरव महाजन की अदालत ने प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी मामले में दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

नाहन : जिला सिरमौर के विशेष न्यायाधीश-2 गौरव महाजन की अदालत ने प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी मामले में दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

लोक अभियोजक (डिप्टी डीए) रश्मि शर्मा ने बताया कि इस मामले के आरोपी हरिचंद पुत्र मोहन लाल निवासी आवली वाला, कोटड़ी, तहसील नाहन, जिला सिरमौर को अदालत ने दोषी ठहराया है। मामले के अनुसार 9 जुलाई 2019 को एसआईयू नाहन के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पंकज को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिचंद नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में लिप्त है और अपने वाहन में कोटड़ी गांव से दिल्ली गेट, नाहन की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने तुरंत नाका लगाया।

ये भी पढ़ें:  जेबीटी के 19 पदों के लिए काउंसलिंग 21, 22 व 23 जुलाई को, साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपी की कार को रोककर तलाशी ली गई। कार के बूट स्पेस में स्टेपनी के कवर के भीतर एक सफेद कैरी बैग मिला, जिसमें 750 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। इस मामले की तफ्तीश पूरी होने पर पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया, जहां अभियोजन पक्ष ने 18 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। अदालत ने तमाम दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोषी करार देते हुए ये सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  कोटला बड़ोग स्कूल को मिली लाखों की ये स्पोर्ट्स सुविधाएं, श्री बद्रिका आश्रम ने किया भेंट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More