आज का पंचांग | 25 मार्च 2026
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: मृगशिरा
करण: वणिज्
पक्ष: शुक्ल
योग: सौभाग्य
वार: बुधवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:20am-09:23am
राहुकाल: 12:27pm-01:58pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:02pm-12:51pm
दिशाशूल: उत्तर
मेष राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले भगवान शंकर जी की आराधना करें।
वृष राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश रहना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: सफेद रंग से बनी चीजों का दान करें।
मिथुन राशि
शरीर के आज किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: कुमारी कन्याओं को खीर खिलाएं।
कर्क राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।
सिंह राशि
अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे, तो वह लोन आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।
कन्या राशि
आज किसी की वजह से आपका मूड खराब रह सकता है। आज घर से बाहर निकलने पर बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी अहम व्यक्ति से मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: भिखारी को खीर-पूरी खिलाएं।
तुला राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।
वृश्चिक राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।
धनु राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।
मकर राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशों की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग के ऊपर केसर वाला दूध चढ़ाएं।
कुंभ राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा। आर्थिक रूप से भी सुधार होगा। आज कोई बिगड़ा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तुलसी पूजा करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356
