HomeHimachalSirmaurसिरमौर में ट्रक पर तिरपाल डालते वक्त हाई वोल्टेज तार की चपेट...

सिरमौर में ट्रक पर तिरपाल डालते वक्त हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया शख्स, दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर शंभुवाला में बुधवार देर रात हुए हादसे में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर शंभुवाला में बुधवार देर रात हुए हादसे में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। यह हादसा रात 2 बजे के आसपास पेश आया।

जानकारी मिली है कि शुमटी निवासी गांव पीर भोली (जिला बिलासपुर, यमुनानगर) अपने ट्रक की छत पर चढ़कर तिरपाल डाल रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही बिजली के तार के संपर्क में आ गया और जोरदार करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  सोलन में शिमला के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More