HomeHimachalMandiपंडोह डैम के पास निजी बस और कार की भीषण टक्कर, युवक-युवती...

पंडोह डैम के पास निजी बस और कार की भीषण टक्कर, युवक-युवती की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

पंडोह डैम के समीप गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।

मंडी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार युवक और युवती ने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस कनिका मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में कार सवार शशांक शर्मा (23) पुत्र विनोद कुमार निवासी गांव मजवान, बलद्वाड़ा और गायत्री देवी (22) पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव रिहाली टांडा, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कश्मीर और दीक्षा घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा हादसा: कार खाई में गिरने से 2 महिलाओं सहित 4 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More