HomeHimachalकांगड़ा में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बाइक, कुल्लू में जेवरात...

कांगड़ा में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूटी बाइक, कुल्लू में जेवरात समेत नकदी लेकर चोर फरार

धर्मशाला के योल क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चतेहड़ सड़क के चौक के पास दो लोगों ने भीमसेन निवासी योल को रोककर पहले उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और फिर लोहे की छिन्नी से सिर पर वार कर दिया।

धर्मशाला/कुल्लू : धर्मशाला के योल क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चतेहड़ सड़क के चौक के पास दो लोगों ने भीमसेन निवासी योल को रोककर पहले उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाला और फिर लोहे की छिन्नी से सिर पर वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  कल आएगा हिमाचल बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट, 81 हजार विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा

उधर, कुल्लू जिले में भी चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चौकी डोभी क्षेत्र में शातिरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार रामचंद्र के घर में उस समय सेंध लगाई गई, जब परिवार घर पर मौजूद नहीं था। चोर करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और 2 लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। घर लौटने पर परिजनों को वारदात का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  3 व 4 फरवरी को होंगी विधायक प्राथमिकता बैठकें, सीएम करेंगे अध्यक्षता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More