होमHimachalSolanरात के अंधेरे में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने...

रात के अंधेरे में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर बड़ी खेप के साथ दबोचा पिकअप चालक

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में शराब तस्करी का एक अन्य मामला दर्ज है

कुनिहार : जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और अपराधों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने जाडली बनिया देवी लिंक रोड पर नाकेबंदी कर एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका।

जांच के दौरान वाहन से कुल 149 पेटियां शराब बरामद हुईं, जिनमें 99 पेटियां देशी शराब (हिम संतरा और पैराडाइज संतरा) और 50 पेटियां अंग्रेजी शराब (Royal Stag, All Season, Iconiq White) pakdi। बरामद शराब में 1188 बोतलें देशी और 600 बोतलें अंग्रेजी शराब पाई गईं। वाहन चालक इस शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज, लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें:  सरकारी बसों के चालान पर भड़की जनवादी महिला समिति, बोली- पहले अतिरिक्त बसें चलाओ, फिर करो कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस थाना कुनिहार में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39(1)(a) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी बृज लाल (31) निवासी गांव कासल, डाकघर पट्टा मेह्लोग, तहसील कसौली, जिला सोलन को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। आरोपी को बीएनएसएस 2023 की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थाना बरोटीवाला में शराब तस्करी का एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें उसके कब्जे से 10 पेटियां अवैध शराब (अंग्रेजी, देशी और बीयर) बरामद की गई थीं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह शराब कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  VIDEO : सिरमौर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 4 घायल, महिलाओं की मची चीख पुकार, जानें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More