HomeRashifalराशिफल 29 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का...

राशिफल 29 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल, क्लिक पर शुभ मुहूर्त और पंचांग

आज का पंचांग | 29 मार्च 2026 तिथि: एकादशी नक्षत्र: अश्लेषा करण: विष्टि पक्ष: शुक्ल योग: धृति वार: रविवार

आज का पंचांग | 29 मार्च 2026
तिथि: एकादशी
नक्षत्र: अश्लेषा
करण: विष्टि
पक्ष: शुक्ल
योग: धृति
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 07:47am-12:25pm
राहुकाल: 05:03pm-05:25pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:01pm-12:50pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज आपका गुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है। आज आपको अपने क्रोध पर अंकुश रखने की जरूरत रहेगी। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी कामकाज के लिए आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आज आपकी कोई मदद कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र विस्तृत होगा। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।

मिथुन राशि
आज आप किसी भावनात्मक तरीके से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आज आप किसी को पैसा उधार न दें। आज कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गाय की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति की नई सराय का उद्घाटन, 100 श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा

कर्क राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: गरीबों में दूध से बनी चीजों का दान करें।

सिंह राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राओं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: विष्णु जी की आराधना करें।

कन्या राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। किसी की ज्योतिषीय सलाह आपको मदद पहुंचा सकती है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: चांदी धारण करें।

तुला राशि
अनचाहे ख्यालों को दिमाग पर हावी न होने दें। आज आप लापरवाही कर सकते हैं। अकस्मात धन खर्च हो सकता है। अध्यात्म से जुड़ने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरी
उपाय: शहद खाकर घर से बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: 7 राशि के जातकों के लिए आज ये चीजें दान करना होगा फलदायी, बदलेगा भाग्य

वृश्चिक राशि
आज का दिन ज्यादातर आप घरवालों के साथ बिता सकते हैं। आज के दिन किसी को पैसा उधार न दें। अचानक आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। माता को आज कष्ट रह सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: उगते हुए सूरज के सामने ॐ का उच्चारण करें।

धनु राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

मकर राशि
शरीर के किसी अंग में आज अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 28 मार्च 2026: सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा ग्रहों का असर, जानें गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग

कुंभ राशि
आज के दिन आप दान-पुण्य कर सकते हैं। रियल एस्टेट जैसे निवेशों में आज आपको फायदा मिल सकता है। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर क्रय-विक्रय का कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: दूध का तिलक करें।

मीन राशि
पुरानी परियोजनाओं की सफलता से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज पैसा कमाने के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। लोगों से मेलजोल बना रहेगा। आज आप किसी खास इंसान से मुलाकात कर सकते हैं। दिनभर की थकान को दूर करने के लिए आप विलासिता की चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। व्यवसाय और प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय अपने माथे पर सफेद चंदन का टीका लगाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More