HomeHimachalSolanसोलन में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, पुरानी रंजिश अचानक मारपीट...

सोलन में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, पुरानी रंजिश अचानक मारपीट में बदली, तीन घायल

शहर में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 15 से 20 युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक होने पर उसे IGMC शिमला रेफर किया गया है।

सोलन : शहर में दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 15 से 20 युवकों ने तेजधार हथियारों के साथ हमला कर तीन युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक होने पर उसे IGMC शिमला रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार 28 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से सूचना मिली कि मारपीट में घायल तीन युवकों को उपचार के लिए लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, जहां आपातकालीन कक्ष में हर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 धोबीघाट सोलन (हाल किरायेदार), ललित किशोर (23) निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर और ललित (26) निवासी गांव बनोह डाकखाना खरडहट्टी, जिला सोलन घायल अवस्था में मिले। तीनों का मेडिकल परीक्षण करवाकर एमएलसी प्राप्त की गई। इनमें गंभीर रूप से घायल ललित को IGMC शिमला रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण को लेकर 29 दिसंबर को होगी जन सुनवाई, अंतिम रिपोर्ट में शामिल होंगे उचित सुझाव

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि मामले में अजय कुमार निवासी धोबीघाट सोलन के बयान दर्ज किए गए हैं। बताया गया कि उसका ताऊ का बेटा अभिषेक परीक्षा देने गर्ल्स स्कूल सोलन गया था, जहां कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और बहस करने लगे। अभिषेक के फोन करने पर अजय कुमार अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचा और उसे आरोपियों के कब्जे से छुड़ाया।

इसके बाद जब वे सभी धोबीघाट की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक 15 से 20 युवक तेजधार हथियारों के साथ वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में तीनों युवक घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:  24 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक सस्पेंड, एलीमेंट्री विभाग को जांच के आदेश

घटना के बाद पुलिस थाना सदर सोलन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन से चार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और करीब 20 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों गुटों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते यह झड़प हुई।

एसपी ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  आधी रात हो रही थी नशे की तस्करी, भुक्की और चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचे 3 युवक, ऑल्टो कार भी जब्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More