HomeHimachalSirmaurकालाअंब में गाड़ियों के शीशे बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हुआ...

कालाअंब में गाड़ियों के शीशे बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हुआ बड़ा धमाका, बाल-बाल बचे कर्मचारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सुबह की शिफ्ट के दौरान इकाई में नियमित उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक बॉयलर में खराबी आई और वह फट गया

कालाअंब : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित गाड़ियों के शीशे बनाने वाली हिम सेफ्टी ग्लास औद्योगिक इकाई में रविवार सुबह बॉयलर फटने से हादसा हो गया। घटना में कुछ कर्मचारियों को चोटें आने की सूचना है, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। हादसे के दौरान फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं फैक्ट्री को करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का भी अनुमान जताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। सुबह की शिफ्ट के दौरान इकाई में नियमित उत्पादन कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक बॉयलर में खराबी आई और वह फट गया, जिससे यूनिट के एक हिस्से में दबाव संबंधी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार इस बीच बॉयलर की ऊपरी धातु का आवरण (ढक्कन) अलग होकर दूर जा गिरा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के नामी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर पर युवती से छेड़छाड़-किडनैपिंग का आरोप, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद फैक्ट्री प्रबंधन और स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और एहतियातन आवश्यक कदम उठाए। इसके साथ ही संबंधित विभागों और पुलिस को भी सूचना दी गई। प्रारंभिक स्तर पर पूरे मामले को बॉयलर फटने की घटना के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और आवश्यक आंतरिक जांच प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

बहरहाल तकनीकी निरीक्षण और पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति पूरी तरह सामने आ पाएगी। उधर, कालाअंब पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:  स्कूल से घर जा रही बच्ची पर झपटा आवारा कुत्ता, एक माह के भीतर दूसरी बार नोचा, लोगों में खौफ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More