HomeHimachalSirmaurहिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का नेशनल कॉन्फ्रेंस में शानदार प्रदर्शन,...

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का नेशनल कॉन्फ्रेंस में शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रेजेंटेशन में जीता तीसरा स्थान

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कालाअंब के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पोस्टर प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान हासिल किया है।

कालाअंब : हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कालाअंब के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए पोस्टर प्रेजेंटेशन में तृतीय स्थान हासिल किया है। बी. फार्मेसी चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने ‘प्रकृति से प्राप्त स्मार्ट समाधान: हर्बल दवाओं की खोज में एआई की भूमिका’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन आरआईएमटी विश्वविद्यालय, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) के कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, सराभा के सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में आधुनिक तकनीक और आयुर्वेदिक ज्ञान के समन्वय पर विशेष जोर देखने को मिला। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा मुस्कान चौहान और छात्र सुरिंद्र (बी. फार्मेसी, चतुर्थ वर्ष) ने अपने शोध कार्य को पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके पोस्टर का शीर्षक “डीपीपी-4 को लक्षित करने वाले मधुमेह-रोधी फाइटोकेमिकल्स का तुलनात्मक इन-सिलिको विश्लेषण: साहित्य-आधारित अध्ययन” था।

ये भी पढ़ें:  पथराला खाले पर बनेगा नया ब्रिज, 3.50 करोड़ मंजूर: अजय सोलंकी

इस शोध में उन्होंने बर्बेरिन, करक्यूमिन और क्वेरसेटिन जैसे तीन प्रमुख फाइटोकेमिकल्स के एंटी-डायबिटिक प्रभावों का इन-सिलिको विश्लेषण प्रस्तुत किया। अध्ययन में इन यौगिकों के डीपीपी-4 एंजाइम पर प्रभाव का तुलनात्मक मूल्यांकन किया गया, जिसे मधुमेह उपचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण लक्ष्य माना जाता है। उनकी प्रस्तुति वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सशक्त होने के साथ-साथ बेहद प्रभावशाली भी रही। छात्रों की इस उपलब्धि पर आरआईएमटी यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्राचार्य डॉ. जसप्रीत कौर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार और शोध कार्य फार्मास्यूटिकल साइंसेज के क्षेत्र में भविष्य की नई दिशा तय करेंगे।

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, काटे 162 चालान, 25 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More