HomeHimachalHamirpurसहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते...

सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) की भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन करते हुए पुरुष उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर प्रदान किया है।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) की भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन करते हुए पुरुष उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर प्रदान किया है।

इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा भी बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है। एससी-एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी मिलेगी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए पिछले वर्ष 6 दिसंबर को जारी विज्ञापन को रिवाइव करते हुए छूटे उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर प्रदान किया गया है।

ये छूटे हुए उम्मीदवार एक अप्रैल सुबह 10 बजे से 14 अप्रैल रात 11ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बावड़ी की छत पर श्री रेणुकाजी इलाके के 23 वर्षीय युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More