HomeHimachalSolanसोलन में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौके से मिला सुसाइड...

सोलन में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौके से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच आगे बढ़ी तो…

जांच में सामने आया कि नितिन एक नामी यूनिवर्सिटी का छात्र था और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक कंपनी के माध्यम से उसी संस्थान में उसका प्लेसमेंट किया गया था।

सोलन : जिला सोलन में 21 साल के एक युवक ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। लिहाजा, पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। मृतक की पहचान नितिन पुत्र कल्याण चौहान निवासी गांव शील, रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

घटना 28 मार्च की है, जब सोलन की मधुबन कॉलोनी में रहने वाले नितिन को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस जांच में गले पर रस्सी के निशान के अलावा शरीर पर किसी अन्य चोट के निशान नहीं मिले। मौके से मोबाइल फोन, डायरी और रस्सी बरामद की गई, जबकि डायरी में लिखे सुसाइड नोट में उसने अपनी जिंदगी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में 8 अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया : उपायुक्त

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि नितिन एक नामी यूनिवर्सिटी का छात्र था और विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा एक कंपनी के माध्यम से उसी संस्थान में उसका प्लेसमेंट किया गया था। नितिन किराये के कमरे में रह रहा था। शुरुआत में किसी ने भी मौत पर शक नहीं जताया, लेकिन घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि प्लेसमेंट के समय उससे जिस वेतन पैकेज का वादा किया गया था, वास्तविकता में उससे कम सैलरी दी जा रही थी, जिससे नितिन मानसिक तनाव में था।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के निर्देश : वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी

छात्रों ने यह भी आरोप लगाए कि विश्वविद्यालय प्रशासन 100% प्लेसमेंट के दावे पूरे नहीं कर रहा और छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिससे व्यापक असंतोष है। इन्हीं आरोपों को देखते हुए पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तफ्तीश जारी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने किया आत्मदाह, पीजीआई में गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More