HomeHimachalHamirpurहमीरपुर में बनेगा नया मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी...

हमीरपुर में बनेगा नया मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी सरकारी सेवाएं, DC ने दिए ये निर्देश

इस नए प्रस्तावित भवन में आम जनता से संबंधित अधिक से अधिक विभागों के कार्यालय स्थापित करने तथा इन विभागों की जरुरतों के अनुसार भवन निर्माण पर चर्चा के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

हमीरपुर : जिला मुख्यालय हमीरपुर में नए संयुक्त कार्यालय भवन (मिनी सचिवालय) के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं आरंभ की जा रही हैं। इस नए प्रस्तावित भवन में आम जनता से संबंधित अधिक से अधिक विभागों के कार्यालय स्थापित करने तथा इन विभागों की जरुरतों के अनुसार भवन निर्माण पर चर्चा के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान जिला सचिवालय के विभिन्न भवनों की जगह एक नया संयुक्त कार्यालय भवन बनाने का प्रस्ताव है। इस नए प्रस्तावित संयुक्त कार्यालय भवन के अलग-अलग ब्लॉकों में आम जनता से जुड़े अधिक से अधिक विभागों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाएं एक जगह पर ही आसानी से उपलब्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आतंकवाद के खिलाफ शपथ, अधिकारी-कर्मियों ने लिया शांति और राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का संकल्प

गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय परिसर एवं इसके आस-पास के भवनों में संचालित किए जा रहे विभिन्न विभागों के अलावा हमीरपुर शहर में अन्य स्थानों पर अपने भवनों में या किराये के भवनों में चलाए जा रहे विभागों को भी नए मिनी सचिवालय में जगह दी जाएगी। इसके लिए सभी विभागों से उनकी आवश्यकताओं के अनुसार डिमांड मांगी गई है।

उपायुक्त ने जिला स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों की संख्या और नए प्रस्तावित संयुक्त कार्यालय भवन में स्थान की आवश्यकताओं का पूर्ण ब्यौरा दो-तीन दिन के भीतर जिला प्रशासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  बच्चा तस्करी के मामले में झारखंड की महिला समेत 2 गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More