HomeHimachalChambaबिजली बोर्ड के निर्देश: जल्द लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया तो...

बिजली बोर्ड के निर्देश: जल्द लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन

विद्युत उप मंडल-1 चंबा के सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा गैर-व्यावसायिक एवं गैर-घरेलू श्रेणी के सभी सरकारी उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड में परिवर्तित किया जा रहा है।

चंबा : विद्युत उप मंडल-1 चंबा के सहायक अभियंता टी. आर. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा गैर-व्यावसायिक एवं गैर-घरेलू श्रेणी के सभी सरकारी उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों को चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड में परिवर्तित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान यह पाया गया है कि कई सरकारी उपभोक्ताओं पर विद्युत बिलों की बकाया राशि लंबित है। विद्युत अधिनियम तथा बोर्ड के प्रावधानों के अनुसार सभी उपभोक्ताओं के लिए समय पर बकाया राशि का भुगतान करना अनिवार्य है, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके।

उन्होंने जानकारी दी कि जिन उपभोक्ताओं के मीटरों को प्रीपेड मोड में परिवर्तित किया जा चुका है और जिनकी बकाया राशि अभी तक जमा नहीं हुई है, उनके विद्युत कनेक्शन को दूरस्थ प्रणाली के माध्यम से अस्थायी रूप से विच्छेदित किया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि मीटर परिवर्तन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्युत कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  चिकित्सा महाविद्यालयों के लिए बनेगी सीनियर रेजिडेंटशिप पॉलिसी, एमडी-एमएस के नए विषय होंगे शुरू : CM सुक्खू

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है, तो विद्युत आपूर्ति बाधित की जा सकती है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, पेयजल योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के मामलों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More