HomeHimachalChambaमणिमहेश यात्रा पर गए 35 बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया...

मणिमहेश यात्रा पर गए 35 बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुरक्षित पहुंचाया चंबा

सीएम के दिशा-निर्देशों पर वीरवार को जिला प्रशासन चंबा ने भरमौर से लगभग 500 श्रद्धालुओं को गाड़ियों के माध्यम से चंबा पहुंचाने का कार्य शुरू किया। रास्ते में कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ रहा है।

चंबा/शिमला : जिला चंबा में मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं कर रहे हैं।

सीएम के दिशा-निर्देशों पर वीरवार को जिला प्रशासन चंबा ने भरमौर से लगभग 500 श्रद्धालुओं को गाड़ियों के माध्यम से चंबा पहुंचाने का कार्य शुरू किया। रास्ते में कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। इसके अतिरिक्त रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन-पानी, निशुल्क वाहनों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि, अस्पताल पहुंचाए शव, डीसी सिरमौर घटनास्थल के लिए रवाना

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जिला प्रशासन ने खराब मौसम के बीच 35 बीमार और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को छोटे हेलीकॉप्टर से सुरक्षित चंबा पहुंचाया है। इसके लिए आज हेलीकॉप्टर ने सात उड़ानें भरी।

उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पिछले कई दिनों से ग्राउंड जीरो पर रहकर स्वयं रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पैदल चलकर वह चंबा से भरमौर पहुंचे हैं और वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिन-रात जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में IPS अधिकारियों के तबादले, इन चार जिलों के एसपी भी बदले, क्लिक पर पूरी डिटेल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More