ऊना : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान शिमला के सहयोग से अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से दो पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमता प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं तथा ऑफिस ऑटोमेशन, अकाउंटिंग और पब्लिशिंग असिस्टेंट पाठ्यक्रम शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदक का अनुसूचित जाति वर्ग से सम्बंधित होना और हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र 10 अप्रैल तक जिला कल्याण अधिकारी, ऊना के कार्यालय में सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं।
