HomeHimachalChambaसरोल में खुला आधुनिक नेत्र अस्पताल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया उद्घाटन

सरोल में खुला आधुनिक नेत्र अस्पताल, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया उद्घाटन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने गुरुवार को सरोल स्थित भलेई माता नेत्र अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक नेत्र उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. विपिन ठाकुर ने उपायुक्त का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह प्रदेश का पांचवां नेत्र अस्पताल है, जहां अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से फेको व लेजर तकनीक से काला मोतिया और सफेद मोतिया का उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित जांच, परामर्श तथा सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें:  राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस के डीएसपी विजय कुमार ने जीते दो ब्रॉन्ज मेडल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More