HomeHimachalShimlaसरकार कहे कुछ, नेता बोले कुछ, कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों...

सरकार कहे कुछ, नेता बोले कुछ, कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों संदिग्ध : BJP

भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल और प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एचपीटीडीसी के होटलों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है और उसके भीतर किसी प्रकार का तालमेल नहीं बचा है।

शिमला : भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल और प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि एचपीटीडीसी के होटलों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है और उसके भीतर किसी प्रकार का तालमेल नहीं बचा है।

डॉ. राजीव सहजल ने कहा कि एक ओर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली यह बयान दे रहे हैं कि उन्हें होटलों के निजीकरण की कोई जानकारी नहीं है, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक रूप से यह भी स्वीकार किया जा रहा है कि सरकार इन होटलों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि “यह दोहरी नीति नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की ‘कन्फ्यूजन की सरकार’ का जीता-जागता उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:  PMGSY-4 के तहत हिमाचल की 1500 सड़कों के लिए 2300 करोड़ रुपए स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्यटन विकास का आधार रहे एचपीटीडीसी के होटलों को घाटे का बहाना बनाकर निजी हाथों में देना प्रदेश की संपत्तियों को बेचने जैसा है। कांग्रेस सरकार ‘घर भी बेचो, गहने भी बेचो’ वाली मानसिकता से काम कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा। संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि यह सरकार पहले खुद ही संस्थानों को कमजोर करती है, फिर उन्हें घाटे में दिखाकर निजीकरण का रास्ता खोलती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है, जिसमें प्रदेश की संपत्तियों को चुनिंदा लोगों के हाथों में सौंपने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में गहरी खाई में गिरी कार, 31 साल के युवक की दर्दनाक मौत, 2 घायल

उन्होंने कहा कि जिस सरकार के अपने नेता ही अलग-अलग बयान दे रहे हों, उससे यह साफ है कि सरकार के भीतर कोई समन्वय नहीं है। ये सरकार ‘एक अनार सौ बीमार’ की तरह चल रही है। हर कोई अपनी-अपनी लाइन खींच रहा है और जनता के हित कहीं नजर नहीं आते। भाजपा नेताओं ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार जहां एक तरफ करोड़ों रुपये होटलों के निर्माण और मरम्मत पर खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं होटलों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। यह सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के संसाधनों और संपत्तियों को बचाने के बजाय उन्हें बेचने में लगी हुई है। यह विकास नहीं, विनाश का मॉडल है।  डॉ. राजीव सहजल और संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और कांग्रेस सरकार के इस फैसले का जोरदार विरोध करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने एचपीटीडीसी होटलों के निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया, तो भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन करेगी और सरकार की नीतियों को बेनकाब करेगी।

ये भी पढ़ें:  विदेश में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका, दुबई में 100 फैक्ट्री सहायक पदों पर होगी भर्ती
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More