HomeHimachalShimlaपंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DC की 5% आरक्षण शक्तियों...

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, DC की 5% आरक्षण शक्तियों पर रोक, रोस्टर दोबारा जारी करने के आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिलाधीशों (DC) को भौगोलिक आधार पर 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की दी गई शक्तियों पर रोक लगा दी है और इन्हें प्रथम दृष्टया संविधान के विपरीत करार दिया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में जिलाधीशों (DC) को भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार 5 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने को लेकर दी गई शक्तियों पर रोक लगा दी है। अदालत के इस आदेश के बाद उन सभी आरक्षण रोस्टरों पर भी रोक लग गई है, जिन्हें इन शक्तियों के तहत जारी किया गया था।

यह आदेश न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने सुनाया। कोर्ट ने प्रथमदृष्टया जिलाधीशों की इन शक्तियों को  संविधान के विपरीत ठहराते हुए गैरकानूनी बताया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी जिलाधीश ने इन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए आरक्षण रोस्टर जारी किया है, तो वह भी प्रभावी नहीं रहेगा। सरकार की ओर से दलील दी गई थी कि पंचायती राज संस्थाओं के अधिकांश रोस्टर पहले ही जारी किए जा चुके हैं और यह शक्तियां नियम बनाने के अधिकार के तहत जिलाधीशों को दी गई थीं। वहीं याचिकाकर्ताओं ने इसे असंवैधानिक बताते हुए कहा कि संविधान में भौगोलिक आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है, जिस पर कोर्ट ने सहमति जताई।

ये भी पढ़ें:  जनजातीय सलाहकार परिषद् की 50वीं बैठक: परिवहन क्षेत्र में युवाओं को 40% सब्सिडी, सौर ऊर्जा से स्वरोजगार को बढ़ावा

अदालत ने 30 मार्च को सरकार द्वारा दी गई इन शक्तियों पर रोक लगाते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में भौगोलिक आधार पर रोस्टर जारी हुआ है, वहां नया रोस्टर तैयार किया जाए। कोर्ट ने इसके लिए 7 अप्रैल शाम 5 बजे तक की समयसीमा तय की है।

उधर, इस आदेश के बाद पूरे प्रदेश में सोमवार को जारी किए गए आरक्षण रोस्टर को वापस लेना पड़ा। कई जिलों में जिला परिषद, पंचायत समिति और कुछ जगहों पर पंचायत प्रधानों के रोस्टर भी जारी हो चुके थे, लेकिन हाईकोर्ट के नए आदेश के बाद सभी जिलाधीशों ने इन्हें निरस्त कर दिया।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.950 किलोग्राम भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

अब मंगलवार को सभी जिलों में आरक्षण रोस्टर नए सिरे से जारी किया जाएगा। यह रोस्टर वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार होगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More